FY25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2% रही भारत की जीडीपी वृद्धि दर: सांख्यिकी मंत्रालय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2% हो गई है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 5.6% (संशोधित अनुमान) थी. यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गई. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 9.9% रहने का अनुमान है. सरकार द्वारा जारी किए गए अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है. इस दौरान चालू वित्त वर्ष के लिए नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 9.9% रहने का अनुमान है.
इसके अलावा, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान संशोधित करके 5.6% कर दिया है, जो कि पहले 5.4% था. आंकड़ों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में रियल जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) 171.80 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 161.51 लाख करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि दर 6.4% रहने का अनुमान है, जो कि पिछले वित्त वर्ष 8.6% थी.
वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉमिनल जीवीए 300.15 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 274.13 लाख करोड़ रुपये था. इसमें सालाना आधार पर 9.5% की वृद्धि दर्ज की गई है. ताजा आंकड़ों में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 9.2% कर दिया गया है, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 को छोड़कर बीते 12 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि दर है. इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 12.3%, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 10.4%, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 10.3% की वृद्धि देखी गई.
इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की वृद्धि दर 8.6%, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट एंड प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर के 7.2%, ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज सेक्टर के 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है.
Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version