मई में रिकॉर्ड 13.8% बढ़ा LIC का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC ) का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन इस वर्ष मई में सालाना आधार पर 13.79% बढ़ा है. FY25-26 के पहले दो महीनों यह 13.66% बढ़ा है. यह जानकारी लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल ने सोमवार को दी. मई में LIC का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन 14,374.87 करोड़ रुपए रहा, जो मई 2024 के कलेक्शन 12,632.26 करोड़ रुपए से 13.79% अधिक है.
वहीं, एलआईसी का नया बिजनेस प्रीमियम कलेक्शन मई 2024 में 16,690.39 करोड़ रुपए से 10.27% बढ़कर इस साल मई में 18,405.04 करोड़ रुपए हो गया है. पूरी जीवन बीमा इंडस्ट्री ने मई में 30,463.20 करोड़ रुपए प्रीमियम के रूप में जुटाए, जो पिछले वर्ष इसी महीने में एकत्रित 27,034.14 करोड़ रुपए से 12.68% अधिक है. मई 2025 में व्यक्तिगत प्रीमियम श्रेणी में एलआईसी ने 0.69% की मामूली गिरावट दर्ज की और 4,030.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि मई 2024 में यह 4,058.13 करोड़ रुपए था.
इस वर्ष मई के दौरान LIC द्वारा जारी की गई कुल पॉलिसियां 10.68 लाख रहीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 12.51 लाख थी. मई 2024 में 12.48 लाख की तुलना में इस महीने में व्यक्तिगत पॉलिसियों की संख्या 10.67 लाख रही. वहीं, मई 2024 के 2,279 की तुलना में इस महीने में एलआईसी ने 1,389 ग्रुप पॉलिसियां जारी कीं. एलआईसी ने अप्रैल और मई 2025 के महीनों के लिए कुल 17.94 लाख पॉलिसी जारी कीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 21.07 लाख पॉलिसी जारी की गई थीं.
FY25 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 38% बढ़कर 19,039 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 13,763 करोड़ रुपए पर था. पूरे FY25 में बीमा कंपनी को 48,151 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो कि FY24 में दर्ज 40,676 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 18.38% अधिक है.
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version