LPG Price Hike: दशहरे से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 15 रुपये महंगा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Hike: आम आदमी को दशहरे से पहले महंगाई का हल्का झटका लगा है. 1 अक्टूबर 2025 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह बढ़ोतरी इस साल अब तक चार बार की गई कीमतों में कटौती के बाद की गई है.

कितनी हुई कीमत

  • दिल्ली: यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,595.50 रुपये हो गई है. सितंबर में यह 1,580 रुपये थी.
  • कोलकाता: कोलकाता में अब 1,700 रुपये देने होंगे, पहले 1,684 रुपये था.
  • मुंबई: मुंबई में कीमत बढ़कर 1,547 रुपये हो गई है, सितंबर में 1,531 रुपये थी.
  • चेन्नई: चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,754 रुपये हो गई है, 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

इससे पहले 1 सितंबर 2025 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹51.50 की कटौती की गई थी। वहीं, अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में ₹41 की कमी की गई थी। अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच, देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई थी:

  • दिल्ली में कुल ₹138 की कमी
  • कोलकाता में ₹144
  • मुंबई में ₹139
  • चेन्नई में ₹141.50 की कटौती दर्ज की गई थी
  • अब अक्टूबर में हुई यह ₹15 की बढ़ोतरी, उसी राहत भरे दौर के बाद आई है.

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

जहां कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, वहीं 14-kg घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में इसका रेट 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये ही है. 8 अप्रैल 2025 को इन सिलेंडरों के दाम में आखिरी बदलाव किया गया था.

कीमत बढने का कारण

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. यह मूल्य निर्धारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों और भारतीय रुपये की स्थिति जैसे कारकों पर निर्भर करता है. इसी समीक्षा के आधार पर 1 अक्टूबर 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ेगा, क्योंकि ये संस्थान खाना पकाने और अन्य कार्यों के लिए इन्हीं सिलेंडरों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने के कारण आम उपभोक्ताओं पर इसका फिलहाल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर में हादसाः चालक को आई झपकी, मौत की नींद सो गई छह लोगों की जिंदगी

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version