LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, दिल्ली से लखनऊ तक जानें आज का रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो 5 सितंबर 2026 की कीमतें आपके लिए राहत भरी हैं. देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में आज रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर को मामूली बढ़ोतरी की गई थी.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव जून 2026 में हुआ था. उस समय घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले मार्च में पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए LPG के दाम में 60 रुपये तक की वृद्धि की गई थी.

आज घरेलू LPG सिलेंडर का क्या है रेट?

5 सितंबर 2026 को अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:

  • दिल्ली: 942 रुपये
  • मुंबई: 941.50 रुपये
  • कोलकाता: 968 रुपये
  • नोएडा: 939.50 रुपये
  • चेन्नई: 957.50 रुपये
  • लखनऊ: 979.50 रुपये
  • पटना: 1,001 रुपये
  • वाराणसी: 1,005.50 रुपये
  • जयपुर: 945.50 रुपये
  • गुवाहाटी: 991 रुपये
  • अहमदाबाद: 949.50 रुपये
  • हैदराबाद: 994 रुपये

कमर्शियल LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर 2026 को 9.50 रुपये से लेकर 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले 1 अगस्त 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 192 रुपये से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती हुई थी. जुलाई में भी इसके दाम करीब 183.50 रुपये तक घटाए गए थे.

सितंबर में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट इस तरह हैं:

  • दिल्ली: 2,747.50 रुपये
  • मुंबई: 2,701 रुपये
  • कोलकाता: 2,884 रुपये
  • चेन्नई: 2,916.50 रुपये
  • लखनऊ: 2,870 रुपये
  • पटना: 3,029 रुपये
  • जयपुर: 2,776 रुपये
  • रांची: 2,933 रुपये
  • पणजी: 2,825 रुपये
  • देहरादून: 2,800 रुपये

LPG की घरेलू खपत में आई बड़ी गिरावट

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान भारत में LPG की घरेलू खपत में 15.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इस अवधि में घरेलू LPG की खपत घटकर 11.3 मिलियन टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 13.4 मिलियन टन थी. यह गिरावट ऐसे समय में दर्ज हुई है जब सरकार ‘नेशनल पीएनजी ड्राइव’ के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने और घरों में खाना पकाने के लिए साफ-सुथरे ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिशें तेज कर रही है.

PNG कनेक्शन वाले घरों को LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा

LPG की सप्लाई पर संभावित दबाव को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक सख्त नियम लागू किया है. इसके तहत जिन घरों में PNG कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अपना घरेलू LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा. ऐसे उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर का रिफिल मिलना भी बंद हो जाएगा. अब तक 80,000 से अधिक लोग अपने LPG सिलेंडर सरेंडर कर चुके हैं.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This