LPG Rate Today 16 August 2026: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today 16 August 2026: अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है या किसी खास मौके पर आपको 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर खरीदना है, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. 16 अगस्त 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के अलग-अलग शहरों में लागू दाम सामने आ गए हैं. ऐसे में सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर का रेट जानकर आप आसानी से अपना बजट तय कर सकते हैं. देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में अंतर देखने को मिलता है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घरेलू सिलेंडर के मुकाबले काफी अधिक हैं. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है…

शहर के हिसाब से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

  • कोलकाता – ₹968.00
  • मुंबई – ₹941.50
  • चेन्नई – ₹957.50
  • गुड़गांव – ₹950.50
  • नोएडा – ₹939.50
  • बैंगलोर – ₹944.50
  • भुवनेश्वर – ₹968.00
  • चंडीगढ़ – ₹951.50
  • हैदराबाद – ₹994.00
  • जयपुर – ₹945.50
  • लखनऊ – ₹979.50
  • पटना – ₹1,031.50
  • तिरुवनंतपुरम – ₹951.00

इन आंकड़ों पर नजर डालें तो दी गई सूची में पटना में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा ₹1,031.50 है, जबकि नोएडा में यह ₹939.50 दर्ज की गई है.

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट

अगर आप होटल, रेस्टोरेंट, दुकान या किसी आयोजन के लिए 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर खरीदते हैं, तो उसके दाम घरेलू सिलेंडर से अलग होते हैं. प्रमुख शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है.

  • कोलकाता – ₹2,872.50
  • मुंबई – ₹2,691.50
  • चेन्नई – ₹2,906.00
  • गुड़गांव – ₹2,755.00
  • नोएडा – ₹2,738.00
  • बैंगलोर – ₹2,821.00
  • भुवनेश्वर – ₹2,908.00
  • चंडीगढ़ – ₹2,760.00
  • हैदराबाद – ₹2,985.00
  • जयपुर – ₹2,765.50
  • लखनऊ – ₹2,860.50
  • पटना – ₹3,018.00
  • तिरुवनंतपुरम – ₹951.00

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव क्यों नहीं हुआ?

घरेलू LPG की कीमत तय करने में अंतरराष्ट्रीय LPG के दाम, आयात लागत और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक असर जैसे कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है. अगस्त में दिल्ली में घरेलू LPG की खुदरा कीमत ₹942 पर बरकरार रखी गई है. भारत अपनी LPG जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों के साथ-साथ आयात और अन्य लागत का असर घरेलू बाजार में सिलेंडर की कीमत पर पड़ता है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कब मिली थी राहत?

कमर्शियल LPG सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अगस्त की शुरुआत में राहत मिली थी. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई थी. दिल्ली में इसकी कीमत करीब ₹202 कम की गई थी. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, छोटे कारोबार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत मानी गई, जहां LPG का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है.

यह भी पढ़े: हाथरस में हादसाः हाई स्पीड बेकाबू कार पलटी, तीन लोगों की मौत, बच्चा सहित चार घायल

Latest News

‘21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान’, सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने की घोषणा

Punjab: सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई समेत मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त...

More Articles Like This

Exit mobile version