LPG Rate Today: कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या घरेलू LPG भी होगा सस्ता? जानें आज के नए रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today on July 2: देशभर के कारोबारियों के लिए जुलाई महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है. नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं. इस फैसले से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत में कुछ कमी आने की उम्मीद है. दूसरी ओर, घरेलू LPG उपभोक्ता अब यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले महीनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी राहत मिल सकती है.

जानिए अब कितनी हो गई कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

183.50 रुपये की कटौती के बाद देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली: 2,930 रुपये
  • मुंबई: 2,884 रुपये
  • कोलकाता: 3,072 रुपये
  • चेन्नई: 3,099 रुपये

इस कटौती के बाद कारोबारियों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग सबसे अधिक होटल, ढाबों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है.

पिछले महीने क्यों बढ़े थे गैस सिलेंडर के दाम?

बीते महीने पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान, अमेरिका तथा इजरायल के बीच तनावपूर्ण हालात के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी. खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में दबाव बना था. इसी वजह से जून महीने में दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी. अब बाजार में हालात कुछ सामान्य होने के बाद कंपनियों ने कीमतों में कटौती की है.

घरेलू LPG सिलेंडर की आज की कीमत

घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रमुख शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली: 942.00 रुपये
  • नोएडा: 939.50 रुपये
  • मुंबई: 941.50 रुपये
  • चेन्नई: 957.50 रुपये
  • कोलकाता: 968.00 रुपये

क्या अगस्त में घरेलू सिलेंडर सस्ता हो सकता है?

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक स्थिर रहती हैं या इनमें और गिरावट आती है, तो अगस्त में होने वाली अगली समीक्षा के दौरान घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, फिलहाल इस संबंध में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़े: Gold-Silver Rate Today, 2 July 2026: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी में लौटी तेजी, जानें आज के नए भाव

Latest News

US के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति व बेटी की मौत, मदद की बजाय मिली थी अजीबोगरीब सलाह

Washington: अमेरिका के ओहायो राज्य में एक मोटल में भीषण आग लग गई, जिसमें एक भारतीय परिवार के तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version