Maruti Fronx ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38 महीने से कम समय में 2 लाख यूनिट का निर्यात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maruti Fronx Export Record: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की लोकप्रिय SUV फ्रोंक्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया रिकॉर्ड कायम किया है. कंपनी के मुताबिक, फ्रोंक्स ने 38 महीनों से भी कम समय में 2 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज SUV बन गई है. मारुति सुजुकी ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि भारत में तैयार फ्रोंक्स का निर्यात जून 2023 में शुरू किया गया था. इसके बाद इस मॉडल ने 25 महीनों से भी कम समय में 1 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा हासिल कर लिया था. वहीं, अगले 1 लाख यूनिट के निर्यात का लक्ष्य लगभग 13 महीनों में पूरा कर लिया गया. कंपनी के अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फ्रोंक्स की बढ़ती मांग और स्वीकार्यता को दर्शाता है.

90 देशों में पहुंची Maruti Fronx

गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में तैयार होने वाली फ्रोंक्स को फिलहाल जापान समेत करीब 90 देशों में निर्यात किया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि वैश्विक बाजारों में मॉडल की मजबूत मांग ने इसे भारत से निर्यात होने वाले सफल यात्री वाहनों में शामिल कर दिया है. मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी की ओर से निर्यात किया जाने वाला हर वाहन भारतीय कर्मचारियों की मेहनत और देश की विनिर्माण क्षमता को दुनिया के सामने पेश करता है. उन्होंने कहा, “मारुति सुजुकी द्वारा निर्यात किया जाने वाला प्रत्येक वाहन हमारे लोगों की मेहनत और गर्व को दुनिया तक पहुंचाता है. फ्रोंक्स ने कंपनी की निर्यात सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वित्त वर्ष 2024-25 से यह भारत का सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला यात्री वाहन बना हुआ है.”

दूसरे 1 लाख निर्यात का आंकड़ा तेजी से पार किया

हिसाशी ताकेउची ने कहा कि फ्रोंक्स ने पहले 1 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में पूरा किया था, लेकिन इसके बाद अगले 1 लाख यूनिट का निर्यात इससे भी कम समय में पूरा कर लिया गया. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फ्रोंक्स की बढ़ती स्वीकार्यता और मांग का प्रमाण है. ताकेउची ने कहा, “मारुति सुजुकी मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड दृष्टिकोण के अनुरूप भारत के विनिर्माण कौशल को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित कर रही है.” उन्होंने कहा कि निर्यात पर लगातार फोकस के चलते कंपनी भारत से यात्री वाहनों के निर्यात के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है.

5 साल से नंबर-1 यात्री वाहन निर्यातक

मारुति सुजुकी ने बताया कि कंपनी लगातार 5 वर्षों से भारत की नंबर-1 यात्री वाहन निर्यातक बनी हुई है. मौजूदा समय में कंपनी करीब 120 देशों में अपने 17 मॉडल निर्यात कर रही है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किए गए यात्री वाहनों की सूची में फ्रोंक्स के अलावा जिम्नी 5-डोर, ई विटारा, डिजायर और बलेनो शामिल रहे. इस सूची में सबसे ज्यादा निर्यात किए गए शीर्ष तीन यात्री वाहन मारुति सुजुकी के मॉडल रहे.

यात्री वाहन निर्यात में 55% से ज्यादा हिस्सेदारी

कंपनी के मुताबिक, भारत से होने वाले कुल यात्री वाहन निर्यात में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक है. फ्रोंक्स के निर्यात में तेजी के साथ कंपनी की वैश्विक बाजारों में मौजूदगी और मजबूत हुई है. फ्रोंक्स का 2 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा 38 महीनों से भी कम समय में पार करना मारुति सुजुकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. कंपनी के अनुसार, इसके साथ फ्रोंक्स भारत की सबसे तेज 2 लाख यूनिट निर्यात करने वाली SUV बन गई है.

यह भी पढ़े: Razorpay ने लॉन्च किया AI पेमेंट्स मॉडल ‘Vulcan’, पेमेंट फेलियर और फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This