Oil Price Crash: ट्रंप के फैसले से तेल बाजार में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 15% टूटा, राहत के संकेत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oil Price Crash: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को वैश्विक तेल बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को अस्थायी रूप से टालने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस फैसले को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बाजार में सप्लाई को लेकर बनी चिंता कम हुई है.

ब्रेंट और WTI में भारी गिरावट

ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 17 डॉलर यानी लगभग 15 प्रतिशत गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी करीब 13 डॉलर या 13.5 प्रतिशत गिरकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. तेल की कीमतों में यह गिरावट संकेत देती है कि बाजार अब संभावित आपूर्ति संकट को लेकर कम चिंतित है.

ट्रंप का बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हवाई हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए. उन्होंने बताया कि यह निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि आगे की सैन्य कार्रवाई बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगी, जिससे कूटनीतिक समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

शेयर बाजार में उछाल

तेल की कीमतों में गिरावट और तनाव कम होने के संकेतों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 1,000 अंकों से ज्यादा उछलकर 23,533.50 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर 22,465 के मुकाबले 4.75% की तेजी दर्शाता है. शाम करीब 7:34 बजे यह 885.50 अंक या 3.94% की बढ़त के साथ 23,350.50 पर ट्रेड कर रहा था.

सोना-चांदी में भी रिकवरी

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी सुधार देखने को मिला. सोने की गिरावट घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई, जबकि इससे पहले यह करीब 5 प्रतिशत तक गिर गया था. घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड ने भी मजबूत रिकवरी दिखाई और गिरावट करीब 3 प्रतिशत तक सीमित हो गई, जबकि इससे पहले यह लगभग 10 प्रतिशत तक फिसल चुका था.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version