अगले 4 वर्षों में करीब 50% बढ़ जाएगा पैकेज्ड फूड एंड बेवरेज मार्केट, क्विक कॉमर्स से मिलेगा सपोर्ट: Report

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Packaged Food Market Growth: भारत का पैकेज्ड फूड और बेवरेज मार्केट तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह बाजार अगले चार वर्षों में करीब 50 प्रतिशत बढ़कर 2030 तक 150 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो फिलहाल लगभग 100 अरब डॉलर के आसपास है. इस ग्रोथ में क्विक कॉमर्स की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है.

क्विक कॉमर्स से मिलेगी रफ्तार

रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेगमेंट का सकल व्यापार मूल्य यानी GMV मौजूदा 4 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 25 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है. इसकी मुख्य वजह तेज डिलीवरी, सुविधा और बार-बार खरीदारी की बढ़ती मांग है.

बदल रहा खरीदारी का तरीका

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्विक कॉमर्स अब सिर्फ आखिरी समय में ऑर्डर पूरा करने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह रोजमर्रा की खरीदारी की आदतों को तेजी से बदल रहा है. देश के 250 से अधिक शहरों में 5 करोड़ से ज्यादा मासिक यूजर्स के साथ इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है.

बाजार में बढ़ेगी हिस्सेदारी

पैकेज्ड फूड और बेवरेज मार्केट में क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी 2030 तक मौजूदा 4 प्रतिशत से बढ़कर 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. इससे यह सेक्टर आने वाले समय में और मजबूत हो सकता है.

एक्सपर्ट की राय

रेडसीर स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट्स के पार्टनर मृगांक गुटगुटिया के अनुसार, क्विक कॉमर्स अब एक संरचनात्मक शक्ति के रूप में उभर रहा है, जो प्रोडक्ट इनोवेशन, कैटेगरी स्ट्रेटेजी और निवेश के फैसलों को प्रभावित कर रहा है.

बदल रही उपभोक्ताओं की पसंद

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उपभोक्ताओं की पसंद में तेजी से बदलाव हो रहा है. युवा वर्ग प्रोटीन आधारित उत्पादों की ओर झुकाव दिखा रहा है, जबकि कई लोग हेल्दी और साफ-सुथरे खाद्य विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

रेडी-टू-कुक की बढ़ती मांग

छोटे परिवार, समय की कमी और किचन उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही 10-15 मिनट की तेज डिलीवरी ने ऑन-डिमांड खपत को भी बढ़ावा दिया है.

हेल्दी ड्रिंक्स का ट्रेंड

स्वास्थ्य पर केंद्रित पेय पदार्थ, खासकर प्रोटीन ड्रिंक्स की मांग बढ़ रही है. वहीं, पैकेटबंद नारियल पानी जैसे प्रोडक्ट्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

यह भी पढ़े: पटनाः हाई कोर्ट ने MLAअनंत सिंह को दी राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत

Latest News

पाकिस्तान में नमाज के लिए जा रहे वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से हडकंप

Islamabad: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपर दीर जिले के गांदिगर इलाके में घर से नमाज पढ़ने के...

More Articles Like This

Exit mobile version