वैश्विक संकट के बीच आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price: वैश्विक संकट के बीच आम जनता को चौथी बार बड़ा झटका लगा है. 10 दिनों के भितर चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बार पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

आम जनता का बढ़ा आर्थिक बोझ

आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है. लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है. तेल की कीमतें बढ़ने के कारण ऑटो, टैक्सी, माल दुलाई सेवाओं के किराए भी बढ़ सकते हैं. राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल अब 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं चेन्नई 1 लीटर पेट्रोल का दाम 107.77 रुपये और डीजल की कीमत 99.55 रुपये हो गई है.

कितनी बार बढ़ाए गए दाम Petrol Diesel Price 

  • सबसे पहले 15 मई को दोनों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
  • 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोती हुई थी.
  • 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था.

भाजपा नेताओं ने किया फैसले का बचाव

लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सरकार के फैसले का बचाव किया था. बीजेपी नेताओं ने भारत और दूसरे देशों में तेल की कीमतों की तुलना की थी और दावा किया था कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत वो देश है, जहां आम जनता पर कम बोझ पड़ा.

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट की बैठक, अमेरिका-ईरान समझौते पर होगी चर्चा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version