आम जनता पर महंगाई की मार! फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price: मीडिल ईस्ट में संकट का असर देशभर की आम जनता पर पड़ रहा है. आज फिर से आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है. लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है.

15 मई को भी हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर और CNG में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. लगातार बढ़ोतरी के बीच आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ रहा है.

जानिए अपने शहर में रेट Petrol Diesel Price

  • दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम

लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ रहा है. तेल, शैम्पू, पैकैज फूड जैसी चीजों के दाम भी अब बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- स्वीडन के बाद नॉर्वे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version