Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से लखनऊ तक जानें आज की कीमत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी वाहन चालकों को कोई राहत या अतिरिक्त बोझ नहीं मिला है. देशभर में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं और ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले के स्तर पर ही बनी हुई हैं. इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में गाड़ी लेकर निकलने से पहले जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है.

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. वहीं, डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.

पेट्रोल और डीजल पर किस टैक्स में हुई कटौती?

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 1.50 रुपये से घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसी तरह डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भी कटौती की गई है और इसे 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि, इस बदलाव का असर घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. घरेलू इस्तेमाल के लिए बिकने वाले ईंधन पर लागू एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यही वजह है कि ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल के मौजूदा खुदरा रेट में परिवर्तन नहीं हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 104.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, WTI क्रूड का भाव करीब 101.47 डॉलर प्रति बैरल है. कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर अलग-अलग देशों में उनकी टैक्स व्यवस्था और ईंधन की कीमत तय करने की प्रक्रिया के आधार पर पड़ता है. कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय क्रूड की कीमतों का असर तेजी से दिखाई देता है, जबकि अधिक टैक्स वाले बाजारों में इसका प्रभाव सीमित या देरी से नजर आ सकता है.

चित्तूर में सबसे महंगा, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल 118.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये महंगा है. वहीं, अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. दिल्ली के मुकाबले पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये सस्ता है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

  • जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये | डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये | डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये | डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल 114.65 रुपये | डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़े: Sensex opening Bell:  भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल 

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version