Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड थोड़ा गिरकर 83.55 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
बिहार में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 45 पैसे महंगा हुआ है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 96 और डीजल 92 पैसे महंगा हुआ है. पंजाब में पेट्रोल 50 और डीजल 47 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा राजस्थान, केरल, गोवा, छत्तीसगढ़ और असम में भी पेट्रोल महंगा हुआ है. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 63 और डीजल 57 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल के रेट गिरे हैं.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये, जबकि डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.35 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version