Stock Market: आज शेयर बाजार में उछाल, जानें कितने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेसेक्स (BSE Sensex) 0.53 प्रतिशत यानी 425 अंक की बढ़त के साथ 79,911 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, जबकि 7 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.47 प्रतिशत या 113 अंक की बढ़त लेकर 24,326 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. निफ्टी पैक के के शेयरों में 38 शेयर हरे निशान पर, जबकि 11 शेयर लाल निशान पर और 1 बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त ट्रेंट में 2.84 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा डॉ रेड्डी में 2.64 प्रतिशत, बीईएल में 2.10 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.94 प्रतिशत और सनफार्मा में 1.46 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 3.09 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.14 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 0.75 प्रतिशत, कोटक बैंक में 0.40 प्रतिशत और हिंडाल्को में 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में अधिकतर सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं. सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.44 प्रतिशत और रियल्टी में 1.49 प्रतिशत देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.24 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1 प्रतिशत , निफ्टी बैंक में 0.33 प्रतिशत , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.33 प्रतिशत , निफ्टी एफएमसीजी में 0.22 प्रतिशत , निफ्टी मीडिया में 0.47 प्रतिशत , निफ्टी फार्मा में 0.92 प्रतिशत , निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.96 प्रतिशत , निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.29 प्रतिशत , निफ्टी हेल्थकेयर में 0.82 प्रतिशत , निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.47 प्रतिशत की तेजी दिखी. सिर्फ निफ्टी मेटल में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी.

 

ये भी पढ़ें :- J&K Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version