SBI का बड़ा फैसला: हड़ताल के दौरान नहीं लगेगा ATM लेनदेन पर शुल्क, रविवार को भी खुली रहेंगी सभी ब्रांच

Mumbai: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 28-30 सितंबर तक की अवधि में सभी ATM लेनदेन को नि:शुल्क कर दिया है. इसके अलावा हड़ताल की अवधि में यूपीआई, आईएमपीएस, आटीजीएस और एनईएफटी भुगतान जैसी ऑनलाइन भुगतान की सुविधाएं यथावत जारी रहेंगी. बैंक ने यह कदम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिससे हड़ताल की अवधि में लेनदेन करने में कोई परेशानी न हो.

SBI की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

SBI की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में बताया गया कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी आपकी बैंकिंग जरूरतों के लिए SBI की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. पोस्ट में बताया कि बैंकिंग सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए एसबीआई प्रतिबद्ध है. इसके तहत 28 से 30 सितंबर, 2026 तक ATM शुल्क माफ रहेगा. ग्राहकों द्वारा किसी भी बैंक के ATM के माध्यम से लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लेगा. बैंक ने आगे कहा कि हड़ताल के चलते ग्राहकों की सुविधाओं के लिए सभी ब्रांच रविवार को भी खुली रहेंगी.

तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल

इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है, इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं.

जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे. बयान में आगे कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़े. ट्रंप के बयान के बाद कनाडा में अटैक को लेकर मची थी हलचल, PM कार्नी बोले- US के हमले के जोखिम पर किया विचार

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version