Sensex closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, 1073 अंक चढ़ा सेंसेक्स तो 24000 के पार निफ्टी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,488.96 और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ.  इस दौरान, बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई. वहीं बैंकिंग शेयरों ने लीड किया.

कारोबार के दौरान, निफ्टी बैंक 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी पीएसयू बैंक 2.90 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.09 प्रतिशत की मजबूती देखी गई. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.24 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.71 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी, 1.50 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.34 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी में 0.85 प्रतिशत की मजबूती देखी गई. सूचकांकों में केवल निफ्टी एफएमसीजी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 577.30 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,966.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.50 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,202.70 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, सन फार्मा और एचयूएल लूजर्स थे।

वैश्विक स्तर पर भी स्थिरता लौटने के संकेत

बाजार में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने के संकेत मिलना है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती भी बाजार में तेजी की वजह है. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा में सत्र में करीब 0.50 प्रतिशत की तेजी देखी गई और सत्र में यह करीब 1.35 प्रतिशत की मजबूती आ चुकी है. हालांकि, यह अभी भी 95 के ऊपर बना हुआ है.

Latest News

इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड...

More Articles Like This