CM योगी पहुंचे प्रतीक यादव की तेरहवीं में, परिवार के सदस्यों से मिले, व्यक्त की शोक संवेदना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की आज तेरहवीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवंगत समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपने भाई दिवंगत प्रतीक यादव के सम्मान में आयोजित शांति प्रार्थना सभा में पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रतीक यादव के निधन के 13वें दिन (तेरहवीं) पर परिवार में शोक की लहर है. मालूम हो कि प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की बीमारी उनकी मृत्यु का कारण बनी. मृत्यु के अगले दिन उनकी अंत्येष्टि भैंसाकुंड श्मशान घाट पर संपन्न हुई थी.

Latest News

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, ब्रैंडन किंग ने लगाया अर्धशतक

Dhaka: वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया. शेर-ए-बांग्ला नेशनल...

More Articles Like This