मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे का आज तीसरा दिन है. ऐसे में उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार किया. इस दौरान उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे.

असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक

इस बीच गोर ने ताज के सामने खिंचवाई तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें रूबियो दंपति और गैब्रियल को भी देखा जा सकता है. वहीं इन तस्वीरों के साथ गोर ने लिखा कि मार्को रूबियो, जेनेट डी रूबियो और रॉबर्ट गैब्रियल के साथ आइकॉनिक ताजमहल पर वापस आकर शानदार अनुभूति हुं. उन्होंने ताजमहल को भारत की असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक बताया और कहा कि इसकी खूबसूरती हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है.

रूबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

बता दें कि मार्को रूबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की फिर दिल्ली आए जहां उनका कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहा. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया.

राजस्थान की संस्कृति और विरासत से हुए रूबरू

इसके अलावा उन्होंने तीसरे दिन आगरा और राजस्थान का रुख किया. पत्नी जेनेट डी रूबियो के साथ वो आमेर महल घूमने गए. यहां उन्हें राजस्थान की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराया गया. उनके आगमन के चलते आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है. इसके बाद रूबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे.

आपको बता दें कि सोमवार को जयपुर में पूरा दिन गुजारने के बाद अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वो क्वाड बैठक में शामिल होंगे,. रूबियो इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है.

 

Latest News

Iran US Conflict: IRGC का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन

Iran US Conflict: एक बार फिर मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ गया है. एक तरफ ईरानी सुप्रीम लीडर अमेरिका...

More Articles Like This