Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, 138 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: पश्चिम एशिया में जारी लगातार भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए गुरुवार के सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 46.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 पर पहुंच गया. इस दौरान, करीब 1,802 शेयरों में तेजी, 2,224 शेयरों में गिरावट और 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

दिन के शुरुआत में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,764.23 से 21.69 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,742.54 पर खुला और दिन के कारोबार में एक समय इसने 146.73 अंकों यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,910.96 का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि एक समय यह 165.75 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 74,598.47 के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया था.

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट 

वहीं निफ्टी आज अपने पिछले बंद 23,431.50 से मामूली 15 अंक उछलकर 23,446.60 पर खुला. हालांकि दिन के कारोबार में एक समय यह 63.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,494.95 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि एक समय 51.40 अंक यानी 0.21 प्रतिशत फिसलकर यह 23,380.10 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया था. व्यापक बाजारों की बात करें तो, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.38 प्रतिशत और 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

वहीं, सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एफएमसीजी का प्रदर्शन खराब रहा. निफ्टी 50 इंडेक्स में एचसीएल टेक, हिंडाल्को और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं, जबकि एचडीएफसी लाइफ, पावरग्रिड, ओएनजीसी, भारतीय एयरटेल और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version