Sensex Opening Bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,018 अंक यानी 1.4 प्रतिशत गिरकर 72,565.22 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 270 अंक या 1.2 प्रतिशत गिरकर 22,549.65 पर खुला. शुरुआती काराेबार के दौरान सेंसेक्स 794.87 अंक (1.08 प्रतिशत) गिरकर 72,788.35 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी50 228.75 (1.00 प्रतिशत) अंकों की गिरावट के साथ 22,590.85 पर ट्रेड कर रहा था.

व्यापक बाजारों में निफ्टी मिडकैप 1.26 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं सेक्टर के हिसाब से देखें तो, निफ्टी बैंक (2.05 प्रतिशत की गिरावट) और निफ्टी पीएसयू बैंक (1.62 प्रतिशत की गिरावट) सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर रहे. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो (0.72 प्रतिशत की गिरावट), निफ्टी एफएमसीजी (0.14 प्रतिशत की गिरावट), निफ्टी आईटी (0.35 प्रतिशत की गिरावट) और निफ्टी फार्मा (0.85 प्रतिशत की गिरावट) भी गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए. जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.41 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.41 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली.

इन शेयराे मेंं दिखा बड़ा बदलाव

निफ्टी50 में कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थ, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए, जबकि हिंडाल्को, कोल इंडिया, बीईएल, ओएनजीसी, पावरग्रिड, एचयूएल और अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल दर्ज की गई. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मंदी का संकेत देने वाली कैंडलस्टिक का बनना बाजार में लगातार कमजोरी और नकारात्मक भावना को दर्शाता है.

निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 22,450-22,500 के दायरे में देखा जा रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 22,950-23,000 के बीच है. विश्लेषकों ने निवेशकों को अनुशासित और चयनात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि वे अल्पकालिक तेजी का पीछा करने के बजाय महत्वपूर्ण गिरावट के दौरान मौलिक रूप से मजबूत शेयरों पर ध्यान दें.

 

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version