Sensex opening bell: साल के दूसरे दिन कैसे खुला शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: नए साल के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला, लेकिन शुरुआती तेजी ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा. कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 110.34 अंक की बढ़त के साथ 85,298.94 के स्तर पर पहुंच गया.

वहीं एनएसई निफ्टी भी 46.45 अंक चढ़कर 26,193.00 पर कारोबार करता नजर आया. बाजार की चौड़ाई सकारात्मक रही. कुल 1,351 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 871 शेयरों में गिरावट आई और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव  

निफ्टी पर मारुति सुजुकी, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख गेनर्स के तौर पर उभरे. ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया. वहीं दूसरी ओर, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर, डॉ रेड्डीज लैब्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा.

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक संकेतों और आगामी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढें:-जिसका ज्ञान क्रियात्मक है, वही दे सकता है उपदेश: दिव्य मोरारी बापू

 

Latest News

Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

8 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई. जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव.

More Articles Like This

Exit mobile version