Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर, सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 597.11 अंक उछलकर 84,177.51 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 195 अंकों की बढ़त के साथ 25,888.70 पर खुला.

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 441.77 अंकों यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,022.17 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 128.95 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,822.65 पर ट्रेड कर रहा था.

इन शेयरों में दिखी तेजी

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.76 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. विभिन्न सेक्टर्स में, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली, तो वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की तेजी देखी गई.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में, एसबीआई, टाइटन, इटरनल, कोटक बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे. तो वहीं पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे.

इसे भी पढें:-भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 72 घंटे के लिए बंद रहेंगी सीमा चौकियां, क्‍या है मामला?

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This