मोहर्रम के चलते आज बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर भी नहीं होगा कारोबार 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market: मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा. इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी. शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा.

29 जून को खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार

मोहर्रम के बाद शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार 29 जून को खुलेंगे. भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है. हालांकि इसके बाद गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को बाजार में अगला अवकाश रहेंगा. इसके अलावा, मोहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं. इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं.

बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर था, तो वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ. वहीं, क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिसमें निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके साथ ही निफ्टी एफएमसीजी में करीब 0.7 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.3 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version