Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: दो दिन की बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आई. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 375.24 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 82,259.24 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 100.60 अंक 0.40 प्रतिशत के नुकसान लेकर 25,111.45 अंक पर बंद हुआ. आज स्टॉक मार्केट के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों के ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए.

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए टेक महिंद्रा के शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से मात्र 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 19 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और 31 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में आई बढ़त

बीएसई सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज ट्रेंट के शेयर 0.68 फीसदी, टाइटन 0.45 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.41 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.24 फीसदी और सनफार्मा के शेयर 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

गिरावट में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस के शेयर 1.61 फीसदी, एचसीएल टेक 1.20 फीसदी, एटरनल 0.97 फीसदी, एलएंडटी 0.78 फीसदी, टीसीएस 0.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.68 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.60 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.58 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.54 फीसदी, बीईएल 0.52 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.48 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.47 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 फीसदी, भारती एयरटेल 0.41 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 फीसदी, एसबीआई 0.35 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.30 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.30 फीसदी, आईटीसी 0.15 फीसदी, पावरग्रिड 0.15 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- एक घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी इंफाल जा रही IndiGo की फ्लाइट, जाने क्या थी वजह

Latest News

Data Center Boom India: 2031 तक 6 गुना बढ़ेगी क्षमता, AI से बढ़ेगी मांग, 60 अरब डॉलर निवेश संभव

AI और डेटा की बढ़ती मांग के चलते भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा उछाल. 2031 तक क्षमता 10.5 GW तक पहुंचने का अनुमान.

More Articles Like This