Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, इतने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद किया. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 455.37 अंक 0.56 प्रतिशत की तेजी लेकर 82,176.45 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 148.00 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त लेकर 25,001.15 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 8 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए. बाकी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 2.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि एटरनल के शेयर सबसे अधिक 4.55 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

इन शेयरों में अच्छी बढ़त

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक के शेयर 1.55 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.51 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.51 फीसदी, आईटीसी 1.50 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.29 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.23 फीसदी, इंफोसिस 1.12 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.98 फीसदी, टाइटन 0.90 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.74 फीसदी, भारती एयरटेल 0.72 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.65 फीसदी, टीसीएस 0.63 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.61 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.45 फीसदी, एसबीआई 0.42 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.39 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.32 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.17 फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.14 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए.

इनमें गिरावट

वहीं दूसरी ओर, आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.47 फीसदी, पावरग्रिड 0.39 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.30 फीसदी, एनटीपीसी 0.30 फीसदी, टाटा स्टील 0.28 फीसदी, सनफार्मा 0.19 फीसदी और मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- वर्ष 2025 में वैश्विक क्षमता केंद्रों के लिए फ्रेशर्स की नियुक्ति में सबसे आगे रहेगा बेंगलुरु

Latest News

PM Modi: ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’, ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी

PM Modi: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि...

More Articles Like This

Exit mobile version