Stock Market: शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के सा‍थ बंद हुआ. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 361.75 अंकों की तेजी लेकर 81,921.29 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 104.70 अंकों की बढ़त के साथ 25,041.10 के स्‍तर पर बंद हुआ.

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बचे 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. एनएसई की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 16 कंपनियों के स्‍टॉक लाल निशान में बंद हुए.

इन स्‍टॉक में दिखी बढ़त

बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों में से एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक 2.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा एचसीएल टेक 2.15 फीसदी, भारती एयरटेल 2.10 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.92 फीसदी, पावरग्रिड 1.70 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.33 फीसदी, टीसीएस 1.17 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.16 फीसदी, टाइटन 1.02 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.02 फीसदी, इंफोसिस 1.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

इनके साथ सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सुन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी मजबूती के सा‍थ बंद हुए.

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक 1.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बजाज फाइनेंस 1.55 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.26 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.17 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.08 फीसदी और रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- हरियाणा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जानिए विनेश फोगाट के खिलाफ कौन मैदान में?

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version