Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 हजार के पार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है. आज कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.08 प्रतिशत यानी 62 अंक की बढ़त लेकर 80,049 के स्‍तर पर बंद हुआ है. दिन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर, जबकि 15 शेयर लाल निशान पर दिखे. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.09 प्रतिशत यानी 20 अंक की तेजी के साथ 24,307 के स्‍तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर दिखे, वहीं 29 शेयर लाल निशान पर दिखे थे.

इन शेयरों में उछाल

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक में दर्ज की गई. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, सनफार्मा और इन्फोसिस में बढ़त देखने को मिली. जबकि दूसरी ओर सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, अडानी एंटरप्राइजेज और टेक महिद्रा में दर्ज की गई.

फार्मा शेयरों में उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज  सबसे अधिक तेजी निफ्टी फार्मा में 1.39 प्रतिशत की देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.25 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.28 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.39 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.10 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.73 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.03 प्रतिशत की तेजी आई.

इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.45 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.03 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

ये भी पढ़ें :- कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना Microsoft को पड़ा महंगा! चुकाना होगा 1 अरब रुपये हर्जाना

 

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This