हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: एशियाई बाजारों में मिले कमजोर संकेतों को बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में खुले. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 अंक गिरकर 72,431 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी 54 अंक गिरकर 21,957 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

व्यापक बाजार सपाट ढंग से ओपेन हुए. बीएसई मिडकैप एक दायरे में कारोबार करता दिखा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 प्रतिशत ऊपर था.

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में एचसीएल टेक, एमफैसिस, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि विप्रो, कोफोर्ज, इंफोसिस और एलटीटीएस में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गर्ई. हालांकि, निफ्टी आईटी सूचकांक निफ्टी 50 में 0.54 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले 3.09 फीसदी नीचे ट्रेड करते दिखे.

बीएसई पर टॉप गेनर्स की लिस्ट में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, मेट्रोब्रांड, सफायर, प्रेस्टीज और स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर शामिल हैं, जो 4 फीसदी से 7 फीसदी की अधिक की बढ़त के बीच ट्रेड करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले में हुए अरेस्ट

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version