Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान में खुलने के बाद लाल निशान में लुढ़क गए है. शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 46.40 अंकों की तेजी के साथ 81,554.86 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है.

वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 19.30 अंकों की तेजी लेकर 24,635.05 के स्‍तर पर ट्रेड करते दिखा है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईटीसी आदि शेयरों में तेजी देखी गई है. हालांकि, शेयर बाजार हरे और लाल निशान में झूल रहा है.

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई. कल बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के नुकसान में रहा. ग्‍लोबल लेवल पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट दर्ज की गई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक की गिरावट लेकर 81,508.46 अंक पर बंद हुआ था. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.80 अंक की गिरावट लेकर 24,619 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

 ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमकी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज के ताजा रेट

Latest News

04 March 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version