Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: अप्रैल महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 82.42 अंकों की बढ़त के साथ 80,370.80 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) केवल 6.10 अंकों की बढ़त लेकर 24,342.05 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 178.55 अंकों की बढ़त लेकर 80,396.92 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी ने भी 42.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,370.70 अंकों पर कारोबार शुरू किया था. हालांकि, आखिर में बाजार बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ था.

बजाज फिनसर्व के शेयरों में बड़ी गिरावट

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से केवल 15 कंपनी के शेयरों ने ही तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया.

बाकी के सभी 35 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में खुले. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे अधिक 0.95 फीसदी की बढ़त लेकर खुले और बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे अधिक 4.77 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

इन शेयरों का हाल

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में सनफार्मा के शेयर 0.86 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.49 फीसदी, पावरग्रिड 0.48 फीसदी, इंफोसिस 0.22 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.21 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.15 फीसदी, एचसीएल टेक 0.15 फीसदी, टीसीएस 0.12 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.02 फीसदी और आईटीसी 0.01 फीसदी की बढ़त लेकर खुले. जबकि, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.45 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.58 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.01 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.34 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.83 फीसदी, एटरनल 0.71 फीसदी, टाटा स्टील 0.67 फीसदी, एनटीपीसी 0.57 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.53 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी आग से 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Latest News

16 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 May 2026 Ka Panchang: 16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का...

More Articles Like This