Stock Market: शेयर बाजार से गंवाई शुरुआती बढ़त, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock market: तीन दिनों से जारी रिकॉर्ड बढ़त के बाद आज भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत यानी 58.80 अंक की गिरावट लेवर 74,683.70 के लेवल पर बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयर में से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, वहीं 19 शेयर लाल निशान पर रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 24.55 अंक यानी  0.11 प्रतिशत फिसलकर  22,641.75 के लेवल पर बंद हुआ. शेयर बाजार बंद होते समय एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 34 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार में दमदार तेजी दर्ज की गई थी.

इन शेयरों में आई तेजी

बात करें निफ्टी पैक की तो आज 50 शेयरों में से सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 3.13 प्रतिशत की देखने को मिली. इसके अलावा हिंडाल्को में 2.05 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 1.89 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.39 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 1.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. जबकि दूसरी ओर टाइटन के शेयर 1.78 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में 1.59 प्रतिशत, कोल इंडिया में 1.52 प्रतिशत, रिलायंस में 1.35 प्रतिशत और एशियन पेंट में 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के लूजर रहे.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो, सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में 1.13 प्रतिशत की हुई. इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.45 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.36 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.31 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.26 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.79 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- SC: मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए बेटे अब्बास को मिली इजाजत, SC ने लगाई ये शर्त

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version