Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, 72000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बाद देसी शेयर बाजार (Stock Market) की क्‍लोजिंग हरे निशान पर हुई. शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान दोनों प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर शुरू हुए, लेकिन बिकवाली कारण बाजार पर दबाव बढ़ा और कुछ समय के लिए यह लाल निशान में आ गया. हालांकि, फिर शेयर बाजार में खरीदारी लौटी और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. इस बीच वैश्विक बाजा में कमजोर रुझान देखने को मिला.

आज के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE सेंसेक्स 179 अंक मजबूत हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 52 अंक की बढ़त आई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स 0.19 प्रतिशत बढ़ा और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 प्रतिशत बढ़ा.

BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 178.58 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,026.15 के लेवल पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स में 71,779.83 और 72,156.48 के रेंज में ट्रेड हुआ.

बात करें निफ्टी की तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 52.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली. दिन के अंत में निफ्टी 21,710.80 अंक के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 21,629.20 और 21,749.60 के रेंज में ट्रेड हुआ.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली से सीधा जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, 32 KM लंबे नए एक्सप्रेस-वे से मिलेगी सहूलियत

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This