Opening Bell: सोमवार को कैसे हुई शेयर बाजार की ओपनिंग? जानें सेंसेक्‍स का हाल

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजार (Global Market) से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में हल्की गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्‍स 65,400 के लेवल से नीचे फिसल गया. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (Nifty) भी कमजोर होकर 19500 के करीब आ गया. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। बता दें कि शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 231 अंक टूटकर 65,397 पर बंद हुआ था. 

ग्लोबल बाजार (Global Market) में दिखी कमजोरी

बात करें ग्‍लोबल मार्केट की तो, सोमवार को एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है. आज जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत गिर गया. साउथ कोरिया का कोस्पी फ्लैटलाइन के आसपास ट्रेड करते दिखा. वहीं ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.93 प्रतिशत टूट गया. बता दें कि हांगकांग के बाज़ार सोमवार को छुट्टी के कारण क्‍लोज हैं.

टॉप लूजर्स और गेनर्स (Top Losers and Gainers)  

आज कारोबार दौरान निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2% की गिर गया. इसका शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखा है. वहीं आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज का टॉप गेनर बना है.

रुपया में गिरावट

सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank foreign exchange market) में शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के बाद 83.15 पर आ गया. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूत स्थिति और विदेशी कोष की निरंतर निकासी का प्रभाव भारतीय मुद्रा पर पड़ा है.  

आज इन कंपनियों के जारी होंगे Q2FY24 के नतीजे

आज टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया, आलोक इंडस्ट्रीज, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, नई दिल्ली टेलीविजन, केवल किरण क्लोदिंग और गणेश इकोवर्स दूसरी तिमाही के नतीजें जारी करेंगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This