Stock Market: बजट से पहले चमका शेयर बाजार, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी कल वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से पहले आज संसद में वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया. इस दौरान भारतीय शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और शानदार मजबूती के साथ कारोबार बंद किया.

महीने के आखिरी दिन बढ़त के साथ शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.76 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त लेकर 77,500.57 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 258.90 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी लेकर 23,508.40 के स्‍तर पर बंद हुआ.

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए. शेष की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक 4.37 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि आईटीसी होटल्स के शेयर सबसे अधिक 2.98 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी तूफानी तेजी

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज नेस्ले इंडिया के शेयर 4.25 फीसदी, इंडसइंड बैंक 3.66 फीसदी, टाइटन 3.59 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.73 फीसदी, टाटा स्टील 2.67 फीसदी, आईटीसी 2.51 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.49 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.48 फीसदी, पावरग्रिड 2.29 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.23 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 2.06 फीसदी, जोमैटो 1.46 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.43 फीसदी, इंफोसिस 1.21 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.97 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.90 फीसदी, सनफार्मा 0.88 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.81 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.72 फीसदी, एचसीएल टेक 0.60 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.42 फीसदी, एनटीपीसी 0.36 फीसदी और टीसीएस के शेयर 0.18 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Budget 2025: आखिर 1 फरवरी को ही क्यों पेश होता है बजट? यहां जानिए इतिहास

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version