Stock Market: लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स निफ्टी गिरावट में साथ कारोबार करते दिखे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर 150.95 अंक की गिरावट के साथ 73512.77 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.4 अंक टूटकर 22361.45 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. बैंक निफ्टी सूचकांक 134.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,842.95 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

सेसेंक्‍स निफ्टी का हाल

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ सात शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी, एसबीआई, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शामिल है. वहीं जबकि इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टूब्रो सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

50 शेयरों वाला निफ्टी में 13 शेयर हरे निशान में दिखे. महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी सबसे अधिक मुनाफे में दिखे, जबकि अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एसबीआई लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला और इंफोसिस गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

भारतीय मुद्रा का हाल

भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को 1 पैसे मजबूत खुला. यह 83.50 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 83.49 रुपये प्रति डॉलर पर ओपेन हुआ.

ये कंपनियां एफएंडओ बैन लिस्ट में

एनएसई ने 17 मई 2024 को एफएंडओ में बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, ग्रेन्यूल्स, जीएमआर इंफ्रा, ग्रेन्यूल्स, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज, सेल, इंडिया सीमेंट और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज को शामिल किया है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में बंपर बढ़ोत्तरी, जानिए आज की कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version