Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 200 अंक से ज्‍यादा लुढ़का सेंसेक्‍स

Must Read

Sensex Opening Bell:  वैश्‍विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते दिख रहे है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 65,800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी 54 अंक  फिसलकर 19,610 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है.

जानें आज के शेयर बाजार की चाल

बात करें आज के बाजार की चाल की तो वैश्‍विक बाजार (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सुबह, गिफ्ट Nifty में भी गिरावट दर्ज हुई और ये 50 अंकों की गिरावट के साथ 19,600 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा.

आज के कारोबार में चीन के इंडस्ट्रियल डाटा और ऑस्ट्रेलिया के महंगाई आंकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निक्केई, कोस्पी और एएसएक्स 200 0.3 प्रतिशत, 0.75 प्रतिशत के दायरे में नीचे थे, जबकि हैंग सेंग 0.03 फीसदी ऊपर था। वहीं, अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This