Swiggy Fee Hike: जोमैटो के बाद स्विगी ने भी बढ़ाई फीस, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swiggy Fee Hike: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है. अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा, जिससे बाहर का खाना मंगाना थोड़ा महंगा हो गया है.

अब 17.58 रुपए देनी होगी प्लेटफॉर्म फीस

स्विगी ने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर (जीएसटी सहित) कर दिया है, जो पहले 14.99 रुपए थी. यानी प्रति ऑर्डर करीब 2.59 रुपए या लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्लेटफॉर्म के संचालन और मेंटेनेंस खर्च को संतुलित करने के लिए लिया गया है.

पहले भी हो चुकी है फीस में बढ़ोतरी

यह पहली बार नहीं है जब स्विगी ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई हो. अगस्त 2025 में भी कंपनी ने इसमें करीब 2 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिससे फीस 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए के आसपास पहुंच गई थी.

Zomato ने भी बढ़ाई थी फीस

स्विगी से पहले जोमैटो ने भी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था. जोमैटो ने करीब 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए फीस को 12.5 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए (जीएसटी से पहले) कर दिया था. जीएसटी जोड़ने के बाद यह फीस भी करीब 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर हो गई है.

महंगाई और लागत बढ़ने का असर

प्लेटफॉर्म फीस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में एलपीजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. इससे रेस्तरां की लागत बढ़ी है, जिसका असर फूड डिलीवरी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है.

शेयर बाजार में मिला पॉजिटिव संकेत

फीस बढ़ोतरी के बीच स्विगी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली. दोपहर 12:30 बजे के आसपास शेयर 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 279.55 रुपए पर कारोबार करता दिखा.

हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है, एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है और पिछले छह महीनों में करीब 36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े: Water Price Hike: तमिलनाडु में महंगा हुआ बोतलबंद पानी, पश्चिम एशिया तनाव का असर

Latest News

Prateek Yadav Last Rites Updates: प्रतीक यादव के शरीर पर लगे पुराने चोटों ने उनकी मौत के रहस्य को उलझाया, जाने क्या बोले डॉक्टर?

Prateek Yadav Last Rites Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह...

More Articles Like This

Exit mobile version