Prateek Yadav Last Rites Updates: लखनऊ में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू, बैकुंठधाम पर दी जाएगी अंतिम विदाई

Prateek Yadav Last Rites Updates: लखनई के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. थोड़ी देर में उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा. प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अपर्णा यादव ने साझा की अंतिम संस्कार की जानकारी 

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई है.

इसे भी पढ़ें. Mother Dairy Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version