Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 310.88 अंक उछलकर 82,499.87 के स्‍तर पर खुला है. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 150 अंकों की तेजी लेकर 25,160.10 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है. बाजार के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग-ऑटो स्टॉक्स में अच्छी तेजी दर्ज की गई है. कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस जैसे हैवीवेट शेयर अच्छी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सेंसेक्‍स में आया उछाल

आपको बता दें कि शुक्रवार को रेपो रेट में आधा प्रतिशत की कटौती और बैंकों को कर्ज देने के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजाम करने के रिजर्व बैंक के फैसले के बाद बीएसई सेंसेक्स 747 अंक उछल गया था. वहीं, एनएसई निफ्टी एक बार फिर 25 हजार का स्तर पार कर गया था. आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो दर 0.50 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 1 प्रतिशत की कटौती करने का भी ऐलान किया गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक इंडेक्‍स 746.95 अंक उछलकर 82,188.99 के स्‍तर पर बंद हुआ था. निफ्टी 252.15 अंक चढ़कर 25,003.05 अंक पर बंद हुआ था.

कौन स्टॉक्स उछले और कौन लुढ़के?

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में दिखे. दूसरी ओर भारती एयरटेल, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुख के साथ ट्रेड करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- इस हफ्ते सोने के दाम में 1,700 रुपए से अधिक का हुआ इजाफा, चांदी 1.05 लाख रुपए के पार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version