Vada Pav Price Hike: 1 जून से रेलवे स्टेशनों पर लागू होगी नई रेट लिस्ट, बढ़ेंगे कई फूड आइटम के दाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vada Pav Price Hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब रेलवे यात्रियों की जेब पर भी पड़ने वाला है. रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और सफर के दौरान स्टेशन पर मिलने वाले स्नैक्स और खाने-पीने की चीजों पर निर्भर रहते हैं. लेकिन अब यात्रियों को अपनी पसंदीदा चीजों के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. मध्य रेलवे ने अपने माइनर स्टैटिक कैटरिंग स्टेशनों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में बदलाव को मंजूरी दे दी है.

नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी और इसके बाद रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले कई लोकप्रिय खाद्य पदार्थ महंगे हो जाएंगे. नए रेट लागू होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वड़ा पाव की कीमत को लेकर हो रही है. मुंबई और मध्य रेलवे क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों के बीच वड़ा पाव सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक माना जाता है.

अब 50 ग्राम के एक आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये तय की गई है, जबकि इसके साथ मिलने वाले एक सिंगल पाव के लिए यात्रियों को 5 रुपये अलग से देने होंगे.

समोसा, पफ और पिज्जा के भी बढ़े दाम

रेलवे द्वारा जारी नई रेट लिस्ट में कई अन्य स्नैक्स के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को वेज समोसा 20 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा वेज पफ और साबूदाना वड़ा की कीमत भी 20 रुपये तय की गई है. रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली दूसरी लोकप्रिय डिशेज की कीमतों में भी बदलाव किया गया है. यात्रियों के बीच पसंद की जाने वाली पाव भाजी की नई कीमत 50 रुपये होगी, जबकि वेज पिज्जा के लिए भी अब 50 रुपये खर्च करने होंगे.

साउथ इंडियन खाने के शौकीनों पर भी असर

अगर आप ट्रेन यात्रा के दौरान साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं, तो आपको भी थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. नई रेट लिस्ट के अनुसार मसाला डोसा अब 35 रुपये में मिलेगा. वहीं दो पीस इडली सांभर और चटनी के साथ 30 रुपये में उपलब्ध होगी. हालांकि कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेलवे ने मिसल पाव को 35 रुपये, कचोरी को 15 रुपये और दाबेली को 20 रुपये पर ही बरकरार रखा है.

खाने की गुणवत्ता पर भी रेलवे का जोर

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ खाने की गुणवत्ता में सुधार करना भी जरूरी होगा. सभी स्टॉल संचालकों को अपनी दुकानों पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा यात्रियों से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतों को रोकने और खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे नियमित निरीक्षण भी करेगा. रेलवे का कहना है कि यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला खाना उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है. रेलवे के इस फैसले से जहां यात्रियों की जेब पर असर पड़ सकता है, वहीं अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि बढ़ी हुई कीमतों के साथ यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता और सेवा मिलती है या नहीं.

यह भी पढ़े: LPG Price Today: आपके शहर में 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है रेट? जानें आज कितनी बदली कीमतें

Latest News

‘होर्मुज को बना देंगे कब्रिस्‍तान’, ईरानी सेना IRGC ने दी खुली धमकी

US Iran War: ईरानी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा...

More Articles Like This

Exit mobile version