बिहार सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, TRE-4 में बढ़ाई 111 और सीटें, अब 33,385 पदों पर होगी भर्ती

Patna: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. TRE-4 में अब 111 और सीटें बढ़ा दी गई हैं. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि ये सीटें वर्ग 9-10 में संगीत विषय के शिक्षकों के लिए बढ़ाई गई हैं. 111 सीटें बढ़ने के बाद TRE-4 में कुल पदों की संख्या 33,385 हो गई है. इससे संगीत विषय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है.

राहत मिलने की उम्मीद

इस फैसले से करीब 10 लाख अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है. शिक्षा विभाग अब बढ़ी हुई सीटों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 को लेकर बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा अब एक ही चरण में होगी. पहले TRE-4 में परीक्षा दो चरणों में होने की बात थी. अभ्यर्थियों को PT और Mains की तरह परीक्षा देनी पड़ती. अब सरकार ने एक चरण में परीक्षा कराने का फैसला लिया है.

ट्रांसफर को लेकर भी बड़ा अपडेट

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि ट्रांसफर के लिए करीब 73 हजार आवेदन मिले हैं. इनमें करीब 37 हजार शिक्षकों को उनकी पसंद के स्थान पर ट्रांसफर मिलने की बात मंत्री ने कही है. यानी आधे से ज्यादा शिक्षकों को उनके विकल्प के अनुसार जगह मिल सकती है. मंत्री के मुताबिक, जिन शिक्षकों को उनके दिए गए विकल्प में जगह नहीं मिल रही है, उनके लिए भी रास्ता निकाला जाएगा. अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों से बातचीत करने को कहा गया है. उनकी पसंद के अनुसार दूसरी उपयुक्त जगह तलाशने की कोशिश होगी.

म्यूचुअल ट्रांसफर की लिस्ट का इंतजार

शिक्षकों को सरप्लस और म्यूचुअल ट्रांसफर की लिस्ट का इंतजार है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी. यह लिस्ट सॉफ्टवेयर के जरिए जारी होने की बात कही गई है. शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ऐच्छिक ट्रांसफर में जबरन ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. हालांकि, जहां नियम लागू होते हैं, वहां नियमों का पालन करना जरूरी होगा.

जनरल ट्रांसफर के लिए आवेदन

शिक्षकों के लिए एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से जनरल ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जाएंगे. इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया और गाइडलाइन तैयार की जा रही है. शिक्षक तय नियमों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे. शिक्षा मंत्री ने कंप्यूटर टीचर और लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर भी भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि विभाग में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. मंत्री के मुताबिक, कंप्यूटर टीचर की बहाली हो चुकी है.

विभाग में पैसे की कमी भी नहीं

वहीं लाइब्रेरियन की बहाली की तैयारी भी जल्द शुरू होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी भी काम को बेवजह लटकाया नहीं जाएगा. विभाग में पैसे की कमी भी नहीं है. शिक्षकों के एरियर से जुड़ी शिकायतों पर भी शिक्षा मंत्री ने सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने शिक्षकों का एरियर रोक रखा है, उन पर कार्रवाई होगी. मंत्री के मुताबिक ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है. जो अधिकारी जानबूझकर शिक्षकों का भुगतान लटका रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच तिब्बत में फिर बांध टूटने की सूचना, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version