CBSE 10th Result 2026: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 94.99% छात्राएं सफल, छात्रों का पास प्रतिशत 92.6% तक सिमटा

Must Read

New Delhi: इस बार भी CBSE 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार नतीजे देकर साबित कर दिया कि वह मेहनत और लगन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल 94.99% लड़कियां परीक्षा में सफल रहीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.6% रहा. यानी पढ़ाई के नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है.

पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर

इस बार बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर है. इस बार करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,16,008 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स की कोई सूची जारी नहीं की है. बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. इसके बजाय केवल टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को सम्मान मिल सके.

17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थीं परीक्षाएं 

इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थीं और बोर्ड ने सिर्फ 23 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिया. पिछले साल की तुलना में यह प्रक्रिया काफी तेज रही, जिससे छात्रों और अभिभावकों में संतोष देखा गया. रिजल्ट में अलग-अलग क्षेत्रों का प्रदर्शन भी दिलचस्प रहा. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 99.79% पास प्रतिशत हासिल किया और टॉप पर रहे.

दिल्ली ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

दूसरी ओर गुवाहाटी का रिजल्ट 85.32% रहा, जो सबसे कम रहा. दिल्ली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां पश्चिम दिल्ली का रिजल्ट 97.45% और पूर्व दिल्ली का 97.33% रहा. नोएडा का पास प्रतिशत इस बार 87.66% दर्ज किया गया. कुल मिलाकर इस साल का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन, तेज रिजल्ट प्रक्रिया और कुछ क्षेत्रों के शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहा.

इसे भी पढ़ें. Israel Lebanon Conflict: इजरायली फौज ने लेबनान के कई शहरों पर किया ताबतोड़ हमला, सैकड़ों की गई जान

Latest News

ट्रंप के सबसे भरोसेमंद AI सिपहसालार श्रीराम कृष्णन ने किया इस्तीफा का ऐलान, आखिर क्या है वजह

Shri Ram Krishnan: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी के सबसे बड़े चेहरे श्रीराम...

More Articles Like This