DRDO ने रिसर्च एसोसिएट एवं जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DRDO Recruitment 2024: अगर आप भी रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि डीआरडीओ ने रिसर्च एसोसिएट एवं जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं.

DRDO Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार डीआरडीओ की आधिकारीक वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित पते “हेड हार्ड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, रिसर्च सेंटर बिल्डिंग (आरसी), पोविजना कांचा, हैदराबाद, तेलंगाना- 500069” पर भेज दें.

DRDO Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा. रिटेन टेस्ट/ इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी एवं उन्हें रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारीक वेबसाइट पर विजिट करें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version