IAF Agniveervayu Recruitment 2024: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें आवेदन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना (IAF) में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज यानी 17 जनवरी से रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. भारतीय वायु सेना (IAF) चयन परीक्षाओं के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन स्‍वीकार कर रही है. इच्छुक और योग्‍य उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करले की अंतिम तिथि 06 फरवरी, 2024 है.

IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए योग्‍यता

अभ्‍यर्थियों को गणित भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष परीक्षा, इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, ऑटोमोबाइल, कंप्‍यूटर विज्ञान, इंस्‍ट्रमेंटेशन टेक्‍नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन साल का डिप्‍लोमा कोर्स पूरा करना होगा. आवेदन के लिए उम्‍मीदवार की न्‍यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :- BTSC Answer Key: बिहार ANM परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, जानें कब जारी होगा Result

IAF अग्निवीरवायु भर्ती विवरण

IAF अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों को 550 रुपये का फी देना होगा. अग्निवीर वायु परीक्षा 17 मार्च 2024 से आयोजित की जाएगी. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक‍, IAF में अग्निवीरवयु के रूप में शामिल होने के लिए 17 मार्च 2024 से चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है. महिला उम्मीदवारों की संख्या और रोजगार योग्यता सेवा की आवश्यकता के मुताबिक तय की जाएगी.

IAF Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए आईएएफ अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर पंजीकरण लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज ओपेन हो जाएगा, जहां आप अपना रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं.
  • अब आवश्‍यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें.
  • इसके बाद सबमिट ऑप्‍शन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें :- AISSEE Admit Card 2024: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version