Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Safai Karamchari Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी. इच्‍छुक एवं योग्‍य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2024 तय की गई है.

Safai Karamchari Bharti 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने वाला अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए. इसके साथ ही राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/अर्ध-सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसियों या निजी संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, फैक्ट्री, होटल, घर, दुकानों या मॉल या कोई अन्यत्र स्थानों पर नियमित रूप से सफाई करने का न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक आवश्यक है.

Safai Karamchari Bharti 2024: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आवेदन वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

Safai Karamchari Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल पर जाकर भरा जा सकता है. आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन पर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना होगा. इसके बाद ऑनगोइंग रजिस्ट्रेशन पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: VIDEO: अनंत-राधिका की pre-wedding में खिलाड़ी Akshay Kumar ने मचाई धूम, ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ गाने पर झूमे मेहमान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version