SSC GD Final Answer Key 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SSC GD Final Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आज, बुधवार को विभिन्न अर्धसैनिक बलों (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF और NCB) में कॉन्स्टेबल रैंक के कुल 46 हजार पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर-कुंजियां जारी कर दी गई हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार एसएससी द्वारा 20 फरवरी से 7 मार्च तक और फिर तकनीकी खामियों के चलते 30 मार्च को आयोजित कॉन्स्टेबल जीडी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं.

SSC GD Final Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

जो उम्मीदवार SSC द्वारा आयोजित कॉन्स्टेबल जीडी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस परीक्षा के फाइनल आंसर-की को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर एक्टिव लिंक पर विजिट कर या इस पेज पर दी गई डायरेक्‍ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म-तिथि के विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करना होगा. लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अंतिम उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC GD Final Answer Key 2024 Download Link

यह भी पढ़े: Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version