UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 2 विषयों का रिजल्ट जारी, यहां uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यह परिणाम गणित और हिंदी विषयों के लिए जारी किया गया है. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने UPPSC LT Grade 2026 की परीक्षा दी थी और अब अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है.

UPPSC LT Grade Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

  • रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “What’s New” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद “LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR MAINS IN ASSISTANT TEACHER TRAINED GRADUATE” लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा.
  • अंत में भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

रिजल्ट डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

इन तारीखों को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 6, 7, 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई थी.

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7,466 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है. परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना रोल नंबर ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.

यह भी पढ़े: Multitasking बन रही है स्लो सुसाइड? स्टैनफोर्ड रिसर्च और डॉक्टर की चेतावनी

Latest News

राष्ट्रपति के अपमान पर भड़का US, पोलैंड की संसद के अध्यक्ष से संबंध समाप्त, कहा था ‘नोबेल के योग्य नहीं हैं ट्रंप’

Washington: अमेरिका यूरोपीय देश पोलैंड की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्लोदिमीएर्ज चेर्जेस्टी के साथ अब आगे कोई...

More Articles Like This

Exit mobile version