अमेरिकाः तूफान ‘इसायस’ का तांडव, 5.94 लाख घरों की बत्ती गुल, फ्लोरिडा-अलबामा में बाढ़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Storm Isaias: तूफान इसायस ने अमेरिका में तांडव मचाया है. 169 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. तूफान के चलते 5.94 लाख घरों की बत्ती गुल हो गई है. कैटगरी-2 के इस शक्तिशाली तूफान ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र और अलबामा के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं, पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं. शुक्रवार शाम तक फ्लोरिडा और अलबामा में 5.94 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई थी. फ्लोरिडा और अलबामा में इस तूफान की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

नेशनल हरिकेन सेंटर (National Hurricane Center) के अनुसार, यह तूफान फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट से टकराया. उस वक्त 169 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी. फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने लोगों को घरों में रहने और सड़कों पर न निकलने की सलाह दी. उन्होंने चेतावनी दी कि पूरे क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल और दक्षिणी जॉर्जिया में बवंडर आने की आशंका भी जताई. अलबामा के मोबाइल शहर में भी पेड़ गिरने और बिजली की लाइनें टूटने की खबरें सामने आईं. खराब मौसम की वजह से फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र की कुछ काउंटी में इमरजेंसी सर्विसेज को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. कई काउंटी में लोगों को अनिवार्य रूप से सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया.

National Hurricane Center ने समुद्र में 1.8 से 2.7 मीटर यानी करीब 6 से 9 फीट तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है. दक्षिणी अलबामा, पश्चिमी फ्लोरिडा पैनहैंडल और दक्षिणी मिसिसिपी में भी खतरनाक मौसम की चेतावनी जारी की गई. अधिकारियों ने लोगों को बिजली गुल होने, पेट्रोल की कमी और पुलों तथा हाईवे के बंद होने की आशंका को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया. फ्लोरिडा ने राहत और बचाव कार्यों के लिए नेशनल गार्ड के करीब पांच हजार सैनिकों और वायुसैनिकों को तैनात किया है. खोज और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया, जबकि कुछ जेलों से कैदियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.

ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका, उड़ानें रद्द

National Hurricane Center के अनुसार, तट से टकराने के बाद तूफान इसायस की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी. अनुमान था कि शनिवार दोपहर तक यह कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल सकता है. हालांकि, इस तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद भारी बारिश का खतरा बना हुआ था. तूफान की वजह से फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र के कई हवाई अड्डों पर शुक्रवार को उड़ानें प्रभावित हुईं. डेस्टिन-फोर्ट वाल्टन बीच हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गई थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version