अरविंद केजरीवाल को 9वां समनः पूछताछ के लिए ED ने 21 मार्च को बुलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें दिल्ली जल बोर्ड के मामले में बढ़ सकती हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कल दो नोटिस भेजा हैं, आबकारी मामले में नौवां समन भेजा गया है और दिल्ली जल बोर्ड के एक मामले में पहला समन भेजा गया है.

साथ ही उन्हें इस मामले की जांच को लेकर पूछताछ के लिए 21 मार्च को बुलाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने ईडी पर चुनाव के पहले सीएम को गिरफ्तार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

ईडी अब तक जारी कर चुकी है 8 समन
मालूम हो कि आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए अब तक 8 समन जारी कर चुकी है. अब तक हर बार दिल्ली सीएम ने ईडी के समन को नजरअंदाज किया है.

ईडी की पहली शिकायत पर एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए 7 फरवरी को पहला समन जारी किया था. 17 फरवरी को केजरीवाल ने बजट सत्र का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी और कहा था कि वह 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होंगे.

मालूम हो कि कई समन के बाद भी उसके समक्ष पेश नहीं होने पर ईडी ने केजरीवाल के विरुद्ध कोर्ट में दूसरी शिकायत की थी. इस पर 7 मार्च को अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का समन जारी किया था. केजरीवाल को अब तक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी 8 समन जारी कर चुकी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version