आठ घंटे हवा में मंडराई सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट, बीच सफर से दिल्ली वापसी, सवार थे 230 यात्री

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Flight: एअर इंडिया विमान को लेकर डराने वाली खबर सामने आई है. राजधानी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 8 घंटे बाद दिल्ली वापसी करनी पड़ी.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एअर इंडिया की उड़ान AI173 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी. इस बोइंग विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे.

इस संबंध में एयरलाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान ने अपनी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा तय कर लिया था और करीब 8 घंटे से अधिक समय तक हवा में था. तभी पायलटों को विमान में एक तकनीकी खराबी का पता चला. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए क्रू ने सफर को आगे बढ़ाने के बजाय विमान को वापस दिल्ली मोड़ने का निर्णय लिया.

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा…

मामले पर बयान जारी करते हुए एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 27 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान एआई 173 तय प्रक्रियाओं के तहत एक तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आई है.विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है.

एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि विमान अब एयरलाइन के सख्त सुरक्षा मानकों के अनुसार गहन तकनीकी जांच से गुजरेगा. हालांकि, इस अचानक आए मोड़ की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और उनके ठहरने व वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने में जुटा हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version